जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। थाना महिगवां पुलिस ने मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
थानाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आकाश उर्फ आकर्ष को मवईकला चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक जगमोहन दुबे, हेड कांस्टेबल अनिगपाल सिंह, आरक्षी बनारसी एवं आरक्षी लाल मोहम्मद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मारपीट एवं जानलेवा हमले के दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
महिगवां पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments