हुसैनाबाद घंटाघर के पास शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की स्प्लेंडर बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना ठाकुरगंज पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, हुसैनाबाद घंटाघर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने शातिर बाइक चोर निखिल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर बाइक संख्या UP 32 NP 9845 बरामद हुई।

यह कार्रवाई डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के निर्देशन में तथा इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में सतखंडा चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत, उपनिरीक्षक राजकुमार भदौरिया, उपनिरीक्षक अतुल कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार एवं हेड कांस्टेबल आदेश सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Previous Post Next Post