लखनऊ। थाना हुसैनगंज पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारबाग क्षेत्र में हुई मोबाइल छिनैती की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️
पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रितिक लोधी निवासी ऐशबाग और प्रेम शर्मा निवासी मानकनगर को बाल विद्या मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वादी का छीना गया ओप्पो मोबाइल फोन तथा घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस टीम की तत्परता के चलते घटना के महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी किए गए मोबाइल की बरामदगी होने से मामले का सफलतापूर्वक खुलासा हो गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
श्रेणी
लखनऊ
