बलरामपुर पहुंचने पर सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️

बलरामपुर, 02 अगस्त। उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर का शनिवार को बलरामपुर जनपद आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जनपद की सीमा पर पहुंचते ही मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, राकेश सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह ‘गुड्डू’, अनूप चन्द्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह ‘मोनू’, संजय शुक्ल, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’, डीपी सिंह बैस, राधेश्याम वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके सफल, जनहितकारी एवं विकासोन्मुख कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सहकारिता क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने तथा किसानों और सहकारी संस्थाओं के हित में सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

Previous Post Next Post