हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना मदनापुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 08 अगस्त 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना मदनापुर में मुकदमा अपराध संख्या 199/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। आरोप था कि अभियुक्तों ने वादी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया।

विवेचना एवं अभियुक्तों की तलाश के दौरान थाना मदनापुर पुलिस टीम ने दिनेश पुत्र रामसरन (44 वर्ष) और हुकुम सिंह पुत्र रामसरन (25 वर्ष), निवासी ग्राम चन्दपुर, थाना मदनापुर, जनपद शाहजहाँपुर को चन्दपुर सैनाखेड़ा तिराहे से ग्राम सेना की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से सुबह करीब 3:27 बजे गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त हुकुम सिंह के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश के विरुद्ध थाना मदनापुर में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक मोहित कुमार अधाना, उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह, कांस्टेबल आकाश कुमार, रिजर्व कांस्टेबल अजय कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल कुश गोयल।

Previous Post Next Post