लखनऊ: घंटाघर से चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक बरामद, ठाकुरगंज पुलिस ने शातिर चोर

 

🌐 सच की आवाज
🚨 BREAKING NEWS | थाना ठाकुरगंज - लखनऊ

लखनऊ: घंटाघर से चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक बरामद, ठाकुरगंज पुलिस ने शातिर चोर निखिल को गुलालाघाट ढाल से दबोचा

✍️ जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ

**लखनऊ।** ठाकुरगंज थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का त्वरित अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल सफलतापूर्व बरामद कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित मोहम्मद समीर पुत्र साबिर अली ने थाना ठाकुरगंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि गत 6 अगस्त 2026 की शाम करीब 6:30 बजे घंटाघर क्षेत्र से उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 32 NP 9845) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी।

जांच और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर 9 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने गुलालाघाट ढाल के पास घेराबंदी कर आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 32 NP 9845) बरामद की गई है।

👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

**निखिल** पुत्र मुन्नीलाल (उम्र करीब 20 वर्ष)।

**वर्तमान पता:** न्यू हैदरगंज, पक्का बाग, निकट भट्टा फरीदीपुर, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ।
**मूल पता:** ग्राम जिंदौर, थाना रहीमाबाद, लखनऊ।

👮 सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान, उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत (प्रभारी चौकी सतखंडा), उपनिरीक्षक राजकुमार भदौरिया, उपनिरीक्षक अतुल कुमार, हेड कांस्टेबल चालक दिनेश कुमार यादव व कांस्टेबल आदेश सिंह राठौर।

ठाकुरगंज पुलिस द्वारा बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

#ThakurganjPolice #BikeThiefArrested #GhantagharLucknow #LucknowPolice #KalluUrfRajnishReporter #SachKiAawaz
"जनता के हक की आवाज, हर समय — सच की आवाज वेब न्यूज"
Previous Post Next Post