शाहपुर (सीतापुर), 4 मार्च 2025: ग्राम पंचायत शाहपुर में मनरेगा योजना के तहत हो रहे कार्यों में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। तालाब खुदाई के नाम पर मजदूरों की हजारों की हाजिरी दर्ज कर दी गई, लेकिन वास्तविक रूप से काम नाम मात्र का हुआ।
सूत्रों के अनुसार, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक की मिलीभगत से मानकों की अनदेखी कर पंचायत निधि से लाखों रुपये निकाल लिए गए। आरआर सेंटर निर्माण, सोक पिट निर्माण आदि कार्यों में भी बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही हैं।ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों की अनदेखी के कारण पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर है। बीडीओ, एपीओ सकरन, सीडीओ सीतापुर और डीसी मनरेगा से मांग की जा रही है कि इस घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments