गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सलौली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव निवासी गुड्डू रावत की पत्नी सुशीला रावत, जो अपने मायके दुलार मऊ स्थित खेत में रहती थी, की चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, सुशीला रावत अपने पति को खाना देने गई थी। खाना देकर जब वह वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में इस जघन्य घटना को अंजाम दिया गया। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने अगले दिन लगभग दोपहर 3 बजे खोजबीन शुरू की। खोज के दौरान गांव के पूरब दिशा में कद्दे सिंह के खेत में शव बरामद हुआ।
परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना गोसाईगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस निर्मम हत्या से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। हत्यारों की तलाश में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments