शाहजहांपुर, 11 अप्रैल 2025। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपद के 64 ग्रामों में व्यापक स्तर पर जन चौपालों का आयोजन किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारियों ने गांवों का भ्रमण कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का गहन निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों की शिकायतों व समस्याओं को मौके पर ही सुना।
जन चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने गांव के आरआरसी सेंटर, जल जीवन मिशन के तहत जल आपूर्ति, सामुदायिक शौचालयों, गांव की सड़कों व नालियों, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वितरण, भूमि विवादों और आवास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने दस्तावेज पढ़कर ग्रामीणों को योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया तथा विवादित स्थलों और लंबित कार्यों की जानकारी भी ली। जन चौपालों में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे नोडल अधिकारियों को बताईं, जिनमें से कई शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
जन चौपालों का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना है ताकि उन्हें दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और शासन की योजनाएं सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें।
प्रशासन की यह पहल गांवों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हो रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments