विशेष संवाददाता शशांक मिश्रा की रिपोर्ट
काकोरी, लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत समदा गाँव में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामबहादुर (50 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामलाल के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रामबहादुर का मानसिक संतुलन कुछ समय से ठीक नहीं था। बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी के दौरान सिर में चोट लगने के बाद से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। मंगलवार सुबह लगभग 8:30 बजे, उन्होंने गाँव के बाहर स्थित मंदिर में गमछे से खिड़की में फांसी लगा ली।
घटना की जानकारी मिलते ही गाँव में शोक का माहौल बन गया। रामबहादुर अपने पीछे पत्नी, चार बेटियाँ और एक पुत्र छोड़ गए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments