रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर चौराहे पर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। नाबालिग लड़कों द्वारा बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा चलाना आम बात हो गई है, जिससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि ये नाबालिग चालक लापरवाही से ई-रिक्शा चलाते हैं और कई बार पैदल राहगीरों से भी भिड़ंत होते-होते बचते हैं। इन रिक्शाओं पर न तो नंबर प्लेट होती है और न ही चालक के पास कोई पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस।
इस पूरे मामले में ट्रैफिक पुलिस और क्षेत्रीय प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि चौराहे पर नियमित जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments