योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। आगामी हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की मेडिकल स्क्रीनिंग, वैक्सीनेशन एवं मेडिकल प्रमाण पत्र जारी करने हेतु मंगलवार को पुराने जिला अस्पताल स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में विशेष शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अर्बन पीएससी जली कोठी की चिकित्सा टीम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव डॉ. विजय जौहरी द्वारा हज यात्रियों को रेड क्रॉस व मदीना-काबा का प्रतीक चिन्ह पहनाकर, अंग वस्त्र भेंट कर एवं मिष्ठान वितरण कर सम्मानित किया गया। डॉ. जौहरी ने सभी हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “वे स्वस्थ जाएं और स्वस्थ लौटें, यही हमारी कामना है।”
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने किया। इस दौरान जाने आलम, अब्दुल कादिर, सगीर अहमद सहित अनेक हज यात्री उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल एक स्वास्थ्य सेवा अभियान था, बल्कि एक मानवीय और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments