योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। थाना परौर पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 03 अप्रैल 2025 को एक महिला द्वारा थाना परौर में तहरीर दी गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। इस पर मु0अ0सं0 44/2025 धारा 64(1)/333/351(2)/352/351(4) B.N.S. व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
इस प्रकरण में वांछित अभियुक्त आशीष पुत्र राजीव कुमार, निवासी ग्राम बम्हौरा, थाना परौर को आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 को समय 10:55 बजे थाना परौर क्षेत्र के पकड़िया चौराहा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
पंजीकृत अभियोग का विवरण:
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
थाना परौर पुलिस की इस तत्परता और सफलता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments