लखनऊ। दिनांक 23 अप्रैल 2025 को दोपहर लगभग 2:00 बजे से सिराज पुत्र मोलहे उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी प्यारेपुर मौंदा, लखनऊ अपने घर से साइकिल के साथ निकले थे, जिसके बाद से अब तक उनका कुछ अता-पता नहीं है। परिजनों के अनुसार सिराज मानसिक रूप से कमजोर हैं।
गुमशुदा व्यक्ति का रंग गेहूंआ है और उन्होंने गुलाबी शर्ट व काली पैंट पहन रखी थी। परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया नीचे दिए गए संपर्क नंबर पर सूचित करें।
संपर्क नंबर: 9250547198
आपका छोटा सा सहयोग एक परिवार को बड़ी राहत दे सकता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments