योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 25 अप्रैल 2025 – अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलालाबाद पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को चोरी की दो मोटरसाइकिलों और एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय के नेतृत्व में बनी टीम ने 24 अप्रैल को दोपहर लगभग 2:40 बजे ग्राम मालूपुर के पास बने खंडहर से चारों अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:
इनके कब्जे से चोरी की गई दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें (एक UP27 नंबर से पंजीकृत, दूसरी बिना रजिस्ट्रेशन), एक अवैध देशी तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पूछताछ में शिवम ने बताया कि वे चारों मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते हैं और फिर उनकी नंबर प्लेट बदलकर पहचान छुपाते थे। चोरी की गाड़ियाँ वे सस्ते दामों में राहगीरों को बेच देते थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पूर्व में थाना पाली, जनपद हरदोई में वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.सं. 216/2025, धारा 317(2)/338/336(3)/340(2) BNS एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मेजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
यह कार्रवाई थाना जलालाबाद पुलिस की मुस्तैदी और अपराधियों के खिलाफ उसकी सजगता का प्रमाण है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments