रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
लखनऊ। मोहान रोड स्थित खुशहालगंज आउटर रिंग रोड के नीचे गुरुवार सुबह भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस क्षेत्र में अवैध रूप से मौरंग मंडी संचालित हो रही है, जिसके कारण प्रतिदिन ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग जाती हैं। प्रशासन की अनदेखी और ट्रैफिक व्यवस्था के अभाव में यह समस्या लगातार विकराल होती जा रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की उपस्थिति न होने के चलते जाम से निपटने में कोई व्यवस्था नहीं दिखती। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अवैध मौरंग मंडी पर तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments