बच्चों को मिलेगा खुद करके सीखने का अवसर, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
शाहजहांपुर, 01 मई 2025।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों में रचनात्मकता, सहभागिता और अभिव्यक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनपद शाहजहांपुर के उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में समर कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह समर कैंप 21 मई से 15 जून 2025 तक आयोजित होंगे।
जिलाधिकारी शाहजहांपुर के निर्देश पर एसआरजी टीम को समर कैंप की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार इन कैंपों में कक्षा 6 से 8 के बच्चों को भाग लेने का अवसर मिलेगा।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने शिक्षकों से अपील की है कि वे अपनी विशेषज्ञता और कौशल से बच्चों को लाभान्वित करें। समर कैंप न सिर्फ बच्चों के लिए छुट्टियों का रचनात्मक उपयोग होगा बल्कि उनके सर्वांगीण विकास का एक सुनहरा अवसर भी बनेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments