ब्यूरो चीफ: योगेन्द्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 30 मई 2025। भारत सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के माननीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद का 30 मई से 31 मई 2025 तक दो दिवसीय दौरा निर्धारित किया गया है। इस दौरान वे शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली व पीलीभीत जनपदों में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
30 मई 2025 (शुक्रवार):
- 12:00 बजे: नई दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा गढ़ीपुराबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए करनैना (बदायूं) के लिए प्रस्थान।
- 16:00 बजे: करनैना आगमन।
- 16:00 से 16:30 बजे तक: श्री राघवेन्द्र शर्मा (विधायक विशरजंचैनपुर) के पिताजी के निधन पर शोक संवेदना हेतु मुलाकात।
- स्थान: साऊथ सिटी के निकट, करनैना, बदायूं रोड।
- 16:30 बजे: करनैना से बरेली के लिए प्रस्थान।
- 18:00 बजे: "कहानी अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान 2025" कार्यक्रम में प्रतिभाग।
- स्थान: स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम, बरेली।
- रात्रि विश्राम: प्रसाद भवन, बरेली।
31 मई 2025 (शनिवार):
- 10:00 बजे: बरेली से पीलीभीत हेतु सड़क मार्ग से प्रस्थान।
- 11:30 से 12:30 बजे तक: विकसित कृषि संकल्प अभियान में प्रतिभाग।
- स्थान: ग्राम पौगापुर एवं करम सुंदरपुर, मौरी (पीलीभीत)।
- 13:00 से 14:00 बजे तक:
- स्थान: सराय सुंदरपुर, ग्राम गरीबी।
- 14:30 बजे: रानी अहिल्याबाई होल्कर की 100वीं जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में भागीदारी।
- स्थान: भाजपा जिला कार्यालय, पीलीभीत।
- 15:30 से 16:00 बजे तक: अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
- रात्रि विश्राम: प्रसाद भवन, शाहजहांपुर।
सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक निर्देश:
- जिला प्रशासन द्वारा सभी कार्यक्रम स्थलों पर समुचित सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, यातायात, व जनसंपर्क व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
- पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर को बार्डर-टू-बार्डर VIP सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- शारदा नहर खंड के अधिशासी अभियंता को मंत्री जी के प्रवास हेतु 01 सुइट व 02 सामान्य कक्ष आरक्षित रखने को कहा गया है।
- डिप्टी कलेक्टर श्री जीत सिंह को मंत्री जी के PSO/निजी सचिव से समन्वय करते हुए पूरे दौरे के दौरान साथ रहने के निर्देश दिए गए हैं।
यह दौरा राजनीतिक, सामाजिक और विकासात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें मंत्री श्री जितिन प्रसाद प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जनता के साथ सीधे संवाद व सहभागिता करेंगे।
अग्रिम कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।
0 Comments