थाना कांट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आठ आपराधिक मुकदमों में वांछित था आरोपी
शाहजहांपुर। संवाददाता। योगेंद्र सिंह यादव
थाना कांट पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित आठ आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान के तहत कांट थाना पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। बुधवार रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम हरवीर पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम मरैना थाना कांट, जनपद शाहजहांपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके लोवर से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। हथियार का लाइसेंस मांगने पर वह नहीं दिखा सका और माफी मांगने लगा। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, हरवीर के खिलाफ कुल आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे:
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments