ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर जनपद की थाना कलान पुलिस को एक बार फिर सराहनीय सफलता हाथ लगी है। संदिग्ध व्यक्तियों व अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
अवैध हथियार सहित गिरफ्तार अभियुक्त
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र के नेतृत्व में थाना कलान पुलिस टीम ने यह कार्यवाही की।
दिनांक 19 मई 2025 की रात करीब 9:31 बजे ग्राम लालपुर बढेरा तिराहे से लगभग 70 कदम कलान की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को दबोच लिया गया। उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
पंजीकृत अभियोग:
बरामदगी का विवरण:
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय को भेज दिया है। थाना कलान पुलिस की यह तत्परता कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments