ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहांपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड में सम्मिलित समस्त पुलिसकर्मियों को स्वच्छ वर्दी पहनने और नियमानुसार टर्नआउट बनाए रखने के निर्देश दिए।
परेड के बाद एसपी द्विवेदी ने क्वार्टर गार्द, आर्मरी, स्टोर, कैन्टीन, परिवहन शाखा, यातायात कार्यालय, यूपी-112 पीआरवी, मेस, बैरक व आवासीय परिसर आदि का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने सभी स्थानों पर स्वच्छता, व्यवस्थापन और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया।
आदेश कक्ष में आयोजित अर्दली रूम के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गार्द कमांडरों व शाखा प्रभारियों के रजिस्टरों का अवलोकन कर उन्हें अद्यतन रखने और व्यवस्थित ढंग से संधारित करने का निर्देश दिया गया।
आगामी जेटीसी/आरटीसी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के मद्देनज़र बैरकों की व्यवस्था, मूलभूत सुविधाएं एवं साफ-सफाई का निरीक्षण कर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन्स एवं प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments