ब्यूरो रिपोर्ट:सत्यपाल सिंह
- 40 दिन पहले हुई थी युवक की शादी, पत्नी की सुंदरता बनी चिढ़ाने का कारण
- "तू तो पागल है, तेरी पत्नी बहुत सुंदर है" कहकर उड़ाया जाने लगा मजाक
- तंग आकर युवक चढ़ गया दो मंजिला छत पर, जान देने की दी चेतावनी
- मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर युवक को नीचे उतारा
- मामला बरेली के सिरौली क्षेत्र के एक गांव का
बरेली जनपद के सिरौली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ गांव के युवकों द्वारा मजाक उड़ाए जाने से परेशान एक नवविवाहित युवक आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो गया। युवक की शादी 40 दिन पहले हुई थी और उसकी पत्नी अत्यंत सुंदर बताई जा रही है। इसी वजह से गांव के कुछ लड़के उसे बार-बार चिढ़ाने लगे कि "तू तो पागल है, तेरी पत्नी बहुत सुंदर है"।
लगातार इस तरह के तंज सुनकर युवक मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गया और दो मंजिला मकान की छत पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा। जैसे ही गांव वालों को घटना की भनक लगी, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में चर्चा है कि छोटी-छोटी बातों को मजाक में लेना कभी-कभी गंभीर रूप ले सकता है।
फिलहाल युवक की स्थिति सामान्य है और पुलिस ने उसे उचित मानसिक सलाह देने की बात कही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments