ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर, 20 मई 2025। जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक जिला मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के सभी राजकीय विद्यालयों की शैक्षिक स्थिति, स्टाफ की उपलब्धता, छात्र संख्या तथा 'प्रोजेक्ट अलंकार' सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के प्रमुख निर्देश एवं सुझाव:
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक टीम भावना से कार्य करें और शिक्षा को सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखते हुए नवाचार व रचनात्मक गतिविधियों को अपनाएं।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री हरिवंश कुमार, जिले के सभी राजकीय हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments