रिपोर्ट: पत्रकार कल्लू उर्फ रजनीश
➡️ युवक गर्व प्रधान का OPPO F29 Pro मोबाइल रास्ते में गिरा था
➡️ SHO श्रीकांत राय के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई
➡️ सर्विलांस टीम की मदद से मोबाइल खोज कर सौंपा गया
➡️ क्षेत्रवासियों ने ठाकुरगंज पुलिस की सराहना की
लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक मिसाल कायम करते हुए युवक का खोया हुआ मोबाइल ढूंढ़कर उसे वापस दिलवाया। यह सराहनीय कार्य पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
जानकारी के अनुसार, युवक गर्व प्रधान साराय माले खां से ठाकुरगंज की ओर आ रहा था, तभी रास्ते में उसका कीमती OPPO F29 Pro मोबाइल फोन गिर गया। युवक ने इसकी सूचना थाना ठाकुरगंज पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना ठाकुरगंज प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आकाश यादव, कांस्टेबल तारा बघेल और सर्विलांस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल को खोज निकाला। थोड़े ही समय में युवक को उसका मोबाइल सुपुर्द कर दिया गया।
मोबाइल मिलने पर गर्व प्रधान के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। वहीं स्थानीय जनता ने पुलिस की इस तत्परता और तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए प्रशंसा की।
इस सराहनीय कार्य के लिए ठाकुरगंज पुलिस टीम की चारों ओर तारीफ हो रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments