Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर क्रांति उद्योग व्यापार मंडल ने लगाए 51 पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश

लखनऊ। “करे योग, रहे निरोग – लगाएं पेड़, बढ़ाएं संजीवनी” के संदेश को साकार करते हुए उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गौरी बाजार, सरोजनीनगर स्थित अटल छठ पूजा स्थल पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 51 पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल की गई।

कार्यक्रम में गौरी बाजार क्रांति उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक जगन्नाथ प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता, संगठन मंत्री पवन पांडे, कार्यालय सचिव सतीश यादव, गौरी बाजार इकाई अध्यक्ष अवधेश यादव, संगठन मंत्री आकाश गुप्ता, तथा कार्यकारिणी सदस्य मोहित शुक्ला समेत क्षेत्र के कई व्यापारीगण और नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की।

योग कार्यक्रम के साथ-साथ सभी ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर “हरित पर्यावरण – स्वस्थ समाज” का संकल्प लिया। योग अभ्यास के दौरान शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाते हुए यह संदेश भी दिया गया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि योग और पर्यावरण दोनों जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं हैं, और आज के दिन इन दोनों को जोड़कर समाज को एक मजबूत संदेश देने की कोशिश की गई है।

कार्यक्रम का समापन "जय हिंद, जय क्रांति" के नारों के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने नेकी के कामों में हमेशा आगे रहने का संकल्प दोहराया।

उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल की यह पहल निश्चित ही समाज में स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति एक प्रेरणा बनेगी।

Post a Comment

0 Comments