स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 08 जून 2025। थाना पुवायाँ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार में लिप्त 6 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 500 लीटर लहन, 125 लीटर कच्ची शराब तथा शराब बनाने के उपकरण (दो भट्टियाँ) बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस को यह सफलता 07/08 जून की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमे दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
थाना पुवायाँ पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और वितरण पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments