स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 23 जून 2025। रिजर्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में आज पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा जेटीसी/आरटीसी बैरकों का निरीक्षण किया गया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों की साफ-सफाई, निवास व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की गहनता से समीक्षा की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण से जुड़ी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि:
पुलिस विभाग का यह सतत प्रयास है कि नव आरक्षियों को प्रेरणादायक, अनुशासित व सुरक्षित वातावरण में प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे वे भविष्य में जनता की सेवा में दक्ष, संवेदनशील एवं जिम्मेदार पुलिसकर्मी के रूप में कार्य कर सकें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments