स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 23 जून 2025। कोतवाली पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नकली नोट और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से जनपद में नकली करेंसी के कारोबार को बड़ा झटका लगा है।
बरामदगी में शामिल हैं:
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
गिरफ्तारी का स्थान व समय:
बरेली हाईवे से उमरगंज जाने वाले कच्चे रास्ते से, दिनांक 23 जून 2025, समय करीब 07:54 बजे सुबह
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 283/25, धारा 176/177/178/179/318/336/336(3)/340(2) BNS, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहांपुर
पूछताछ में हुआ खुलासा:
अभियुक्त डा. नफीस ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बेरोजगारी के चलते उसने नकली करेंसी बनाना सीखा। उसके गुरु जाकिर (निवासी रमाना, थाना शाहबाद, रामपुर) ने उसे यह काम सिखाया था। जाकिर की मृत्यु के बाद उसने यह अवैध कारोबार शुरू कर दिया। नकली नोटों को छोटे व्यापारियों व जनता में चलन में लाकर पैसे कमाते थे। नफीस ही नकली करेंसी बनाता था और पंकज गंगवार व निखिल मिश्रा उसे ब्रेज़ा कार के जरिए सप्लाई करते थे। ब्रोकरों को 20% के कमीशन पर नकली करेंसी दी जाती थी।
डा. नफीस का आपराधिक इतिहास:
उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, मुरादाबाद व शाहजहांपुर में कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें अधिकांश नकली करेंसी और धोखाधड़ी से संबंधित हैं।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
शाहजहांपुर पुलिस की यह कार्रवाई नकली करेंसी के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है। मामले की जांच गहनता से की जा रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का भी पर्दाफाश हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments