स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर 23 जून 2025। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तिलहर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना तिलहर पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में तीन वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।
गिरफ्तारी की गई वारंटियों के नाम व विवरण इस प्रकार हैं:
पुलिस के अनुसार, विमलेश और कपूरी उर्फ प्रमोद के खिलाफ थाना तिलहर में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धारा 323, 325, 504, 506 भादवि एवं 3(1) द/ध एससी/एसटी एक्ट शामिल हैं। इनके अतिरिक्त विमलेश पर मु0अ0सं0 633/23 में धारा 323/342/354/504/506 भादवि के अंतर्गत भी मुकदमा दर्ज है।
वहीं सुरेन्द्रपाल सिंह के खिलाफ वाद संख्या 670/2018, धारा 138 NIGO एक्ट के तहत न्यायालय से वारंट जारी किया गया था।
इन सभी को 23 जून 2025 की सुबह ग्राम गोपालपुर ठिठौरा से गिरफ्तार किया गया और बाद में न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
शाहजहांपुर पुलिस की यह कार्यवाही अपराध नियंत्रण के प्रति उनकी सक्रियता और तत्परता को दर्शाती है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments