स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर – जनपद शाहजहांपुर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना निगोही पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में ₹10,000 का इनामी अपराधी नेकपाल आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
गिरफ्तार अभियुक्त नेकपाल पुत्र गुरदयाल, निवासी ग्राम गुलड़िया चकझाऊ, थाना निगोही, वर्ष 2021 से दर्जनों संगीन धाराओं वाले मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में गठित टीम ने उसे ग्राम राघवपुर, सिकंदरपुर मोड़ से दिनांक 16 जुलाई 2025 को समय 02:51 बजे गिरफ्तार किया।
अभियुक्त पर थाना निगोही में दर्ज मु0अ0सं0 77/2021, जिसमें धारा 147/148/149/307/323/394/427/504/506 जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं, के तहत पुरस्कार घोषित किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस सफलता को पुलिस की सटीक रणनीति, तकनीकी निगरानी और सटीक सूचना तंत्र का परिणाम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता की सराहना की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments