स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर, 26 जुलाई। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में आज पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित बैठक में 13 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिनमें एक दंपति को आपसी समझौते के बाद सकुशल विदा किया गया।
थाना कोतवाली क्षेत्र से संबंधित इस दंपति की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। कुछ पारिवारिक मतभेदों के चलते पत्नी बिना बताए मायके चली गई थी, और लगभग दो माह से वहीं रह रही थी। वर्तमान में महिला 8 माह की गर्भवती है। दोनों परिवारों के बीच संवादहीनता के चलते मामला तनावपूर्ण बना हुआ था।
परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर वार्ता कराई गई, जहां दोनों को समझाया-बुझाया गया। बातचीत के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया और आपसी सहमति से समझौता कर लिया गया। इसके पश्चात दंपति को परिवार परामर्श केंद्र से सौहार्दपूर्ण वातावरण में विदा किया गया।
इस अवसर पर परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी म0उ0नि0 मधु यादव, महिला आरक्षी मोनिका रानी, करुणा और पिंकी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
परिवार परामर्श केंद्र की यह पहल पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु सकारात्मक दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है, जिससे न केवल रिश्ते बच रहे हैं बल्कि सामाजिक सौहार्द भी बना हुआ है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments