संवाददाता: जहीन खान ✍️
हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर एक युवक को गोली मारकर घायल करने का गंभीर आरोप है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के मंगलीपुरवा फाटक निवासी रोशनी पुत्री रज्जाक ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि रजत गुप्ता उर्फ गब्बर पुत्र लालाराम निवासी महोलिया शिवपार, मन्नू उर्फ श्याम वर्मा निवासी विकास नगर (कोतवाली शहर), और रिंकू गुप्ता निवासी महोलिया शिवपार (कोतवाली देहात) सहित कुछ अन्य लोगों ने उसके भाई सामीन पर जानलेवा हमला कर दिया।
रोशनी के अनुसार, हमलावरों ने सामीन के साथ पहले मारपीट की और फिर उस पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज की और तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार राय ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है और अन्य नामजदों की तलाश की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments