स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। जिले की बंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्षों से फरार चल रहे भ्रष्टाचार व फर्जीवाड़े के आरोपी को शाहजहांपुर पुलिस ने गाजियाबाद से दबोच लिया। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई, जिसमें चिन्हित वांछित अपराधियों को पकड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
पुलिस के मुताबिक, वाद संख्या 2150/2024 से संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 620/20 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि एवं 7/13 पीसी एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त हरबिन्दर सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी बृजबिहार कॉलोनी, गली नं. 26, थाना मुरादनगर, जिला गाजियाबाद को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई ऐसे हुई:
उपनिरीक्षक शिव कुमार मय कांस्टेबल सुनील कुमार के साथ जब गाजियाबाद पहुंचे, तो स्थानीय पुलिस की मदद से मुरादनगर के पास गाजियाबाद रोड पर संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर 07 जुलाई 2025 को दोपहर 12:30 बजे हरबिन्दर सिंह को गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद पुलिस टीम अभियुक्त को हिरासत में लेकर सुरक्षित थाना बंडा लौट आई। उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
इस सफलता के लिए पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना दी है। गिरफ्तारी से यह भी स्पष्ट होता है कि पुलिस प्रशासन अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार गंभीरता से कार्य कर रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments