स्टेट ब्यूरो हेड: योगेन्द्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
लखनऊ, 06 जुलाई 2025।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 'एक पेड़ माँ के नाम' वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस संवाद में महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद, ग्राम प्रधान समेत अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप चल रहा यह अभियान सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने इसे जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि जलवायु परिवर्तन से होने वाले खतरों का सामना किया जा सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही अहम बातें:
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिंग से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने पौधों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि वृक्षारोपण महा अभियान का शुभारंभ 9 जुलाई से होगा। अब तक प्रदेश में 204 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
मुख्यमंत्री ने आगरा, वाराणसी, सम्भल और जालौन जनपद के जनप्रतिनिधियों से संवाद कर पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा की। प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि अभियान को वे सफल बनाएंगे।
सरकार का स्पष्ट संदेश है – हर नागरिक, हर जनप्रतिनिधि, हर किसान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ें और भावी पीढ़ियों को हरित भविष्य देने में अपना योगदान दें।
0 Comments