स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। धर्मांतरण से जुड़े एक गंभीर प्रकरण में थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने वांछित अभियुक्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत की गई।
थाना रामचंद्र मिशन पर दिनांक 19 जुलाई 2025 को एक धर्मांतरण से संबंधित मामला मु0अ0सं0 157/25 धारा 196/125 BNS व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 के तहत पंजीकृत किया गया था, जिसमें एक महिला और एक पुरुष अभियुक्त अज्ञात थे।
दिनांक 21 जुलाई को थाना क्षेत्र के आनंद विहार कॉलोनी से सूचना मिली कि उक्त मामले से संबंधित अभियुक्तगण मोहल्ले के लोगों के साथ गाली-गलौज और झगड़ा कर रहे हैं। इस सूचना पर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, महिला उपनिरीक्षक रश्मि सागर और चीता मोबाइल टीम द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर दोपहर 2:20 बजे दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार की गई:
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस कार्रवाई को लेकर जनपद पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments