स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, 04 अगस्त। आज सुबह करीब 6:00 बजे थाना रोजा क्षेत्र अंतर्गत अत्सलिया ओवरब्रिज लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष आंकी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
थाना रोजा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पहचान हेतु मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
यदि किसी भी व्यक्ति को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो या वह उसकी पहचान कर सके, तो कृपया थाना रोजा के निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें:
📞 9454404219
📞 7017007925
पुलिस प्रशासन द्वारा मृतक की पहचान सुनिश्चित करने और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments