ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। थाना प्रभारी सतीश राठौर के निर्देशन में पुलिस टीम ने रात्रि गश्त तेज कर दी है।
इसी क्रम में घुरघुरी तालाब चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ देर रात गश्त पर निकले और क्षेत्र में संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के साथ-साथ आम जनता को भी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस का कहना है कि लगातार गश्त और कड़ी निगरानी के चलते जल्द ही चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी। वहीं, स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments