ब्यूरो चीफ: अमित गुप्ता, सीतापुर
सीतापुर। मिश्रिख नगर पालिका उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सीमा भार्गव ने बाजी मार ली। मतगणना बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मिश्रिख में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जहां जिले के आला अधिकारी और भारी पुलिस बल तैनात रहा।
अंतिम परिणामों के अनुसार सीमा भार्गव को 6,522 वोट मिले, जबकि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रामदेवी को 3,365 वोट प्राप्त हुए। इस तरह सीमा भार्गव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,157 मतों से हराकर जीत दर्ज की।
इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments