स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। महिला पुलिसकर्मियों की सुविधा और उनके बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना रामचन्द्र मिशन परिसर में ‘बाल शिशुगृह’ की स्थापना की गई है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने इसका विधिवत उद्घाटन किया।
यह विशेष सुविधा ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के लिए शुरू की गई है, ताकि वे अपनी ड्यूटी के दौरान अपने शिशुओं और छोटे बच्चों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अनुकूल वातावरण में रख सकें। शिशुगृह में बच्चों के लिए झूले, खिलौने और अन्य खेलने की सामग्री की व्यवस्था की गई है, साथ ही स्वच्छता, सुरक्षा और देखभाल के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।
उद्घाटन कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, थाना प्रभारी रामचन्द्र मिशन, महिला पुलिसकर्मी और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताते हुए सभी ने इसकी सराहना की।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि यह कदम महिला पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उनके बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और उत्तर प्रदेश पुलिस में मानवीय दृष्टिकोण से एक नई शुरुआत साबित होगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments