शाहजहाँपुर, 15 सितम्बर 2025।
प्रदेश स्तर पर आयोजित राज्य शिक्षक सम्मान समारोह में कंपोजिट विद्यालय सहवेगपुर, विकास खण्ड ददरौल के शिक्षक श्री विनय कुमार भट्ट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि आज शाम 4 बजे आयोजित कार्यक्रम में जनपद शाहजहाँपुर से चयनित शिक्षक विनय कुमार भट्ट को उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी व सहकर्मी शिक्षक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments