शाहजहांपुर, 09 सितम्बर।
जनपद के विकास खण्ड भावलखेड़ा क्षेत्र के ग्राम कुआडांडा निवासी नारायण सिंह ने खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) पर कार्यवाही की मांग उठाई है।
नारायण सिंह का कहना है कि उन्होंने रामापुर बरकतपुर गौशाला से चार गायें ली थीं, जिन्हें वे पिछले कई महीनों से पाल रहे हैं। गायों के चारा-पानी और देखभाल के लिए उन्होंने ग्राम प्रधान और अधिकारियों से कई बार आर्थिक मदद मांगी, किंतु अब तक कोई सहयोग नहीं मिला।
प्रार्थी का आरोप है कि खण्ड विकास अधिकारी भावलखेड़ा अभिषेक अग्रवाल को गायों के लिए राशि उपलब्ध कराने का आदेश उच्चाधिकारियों द्वारा दिया जा चुका है, लेकिन वह किसी भी वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश का पालन करने को तैयार नहीं हैं।
इस संबंध में नारायण सिंह ने
इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने से प्रार्थी नारायण सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर से प्रकरण की जांच कराकर गायों हेतु चारा-पानी की व्यवस्था कराने तथा खण्ड विकास अधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments