पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में थाना कटरा पुलिस टीम ने अफीम तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
अभियुक्त अनूप ने कबूल किया कि वह मादक पदार्थ (अफीम) की खरीद-फरोख्त करता है और इस काम में उसका सहयोगी श्यामजी पुत्र महेन्द्रपाल है। अनूप ने बताया कि उसने श्यामजी को अफीम बेचने के लिए भेजा था, जिसे पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। गिरफ्तारी से बचने के प्रयासों के बावजूद पुलिस ने अनूप को दबोच लिया।
थाना कटरा पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments