शाहजहाँपुर, 15 सितम्बर 2025।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट और विकास भवन के सभी कार्यालयों/पटलों/अनुभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान देर से आने और अनुपस्थित पाए गए कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण रोकने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट और विकास भवन में विलंब से पहुंचे कई कर्मचारियों जैसे शिवाकर दीक्षित, विपिन, ओमकार, नवल किशोर, अरविंद कुमार, संजय कुमार, विवेक सक्सेना, श्याम, अपूर्व वाजपेयी और जीशान पर वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए गए।
साथ ही जिलाधिकारी ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन से आने वालों का मौके पर चालान भी करवाया।
विकास भवन में अनुपस्थित मिले उर्दू अनुवादक/प्रधान सहायक शगुफ्ता परवीन, पत्रवाहक ममता रानी, रनवीर, वरिष्ठ सहायक मो. मुस्ताक अहमद सहित अन्य कई कर्मचारियों का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों को पत्रावलियों का सुव्यवस्थित रखरखाव, कार्यालय की साफ-सफाई और जनसामान्य से जुड़े कार्यों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार और नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments