शाहजहाँपुर, 15 सितम्बर 2025।
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने राजकीय बाल गृह/शिशु गृह का औचक निरीक्षण कर परिसर की साफ-सफाई और बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने खेल मैदान की घास की नियमित कटाई, नालियों में एंटी-लार्वा छिड़काव और समय पर सफाई सुनिश्चित करने को कहा। बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।
नव-निर्मित मल्टी-पर्पस हॉल में सीलन, खिड़कियों की अधूरी जालियां और अधूरा पेंट पाए जाने पर सीडीओ ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि कमियां दूर होने तक भवन का हैंडओवर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बच्चों के कमरों में स्वच्छता की जांच करते हुए जहां-जहां सीलन पाई गई, उसे तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही भोजन सामग्री की गुणवत्ता परखते हुए सीडीओ ने सभी कंटेनरों को एयरटाइट रखने और एक्सपायरी तिथि की जांच के बाद ही उपयोग करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने कहा कि सभी कमियों को प्राथमिकता से दूर कर बच्चों के लिए सुरक्षित और स्वास्थ्यकर माहौल सुनिश्चित किया जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments