जौनपुर। कांग्रेस पार्टी ने आगामी चुनाव को देखते हुए अपने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की। यह बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रयाग जोन के कोऑर्डिनेटर और पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने की।
बैठक में विजय प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत किए बिना चुनाव में सफलता पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य गांव और बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करना है। पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ निर्माण की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि हर पदाधिकारी की जवाबदेही तय की गई है।
पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी "एक बूथ–बीस यूथ" के फार्मूले पर संगठन तैयार कर रही है। इस फार्मूले के तहत हर बूथ पर 20 युवाओं को जोड़कर संगठन को सक्रिय बनाया जाएगा।
वहीं, पीसीसी कोऑर्डिनेटर सुधाकर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के कार्यों की भी समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर जुट जाएं, क्योंकि मजबूत बूथ ही चुनावी सफलता की कुंजी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments