बारावफात के अवसर पर नगर क्षेत्र शाहजहाँपुर में यातायात का संचालन सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु निम्न प्रकार का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा—
🚦 यातायात डायवर्जन
बस स्टैण्ड से बरेली मोड़ जाने वाले वाहन
टैम्पो/टैक्सी आदि वाहन बस स्टैण्ड → पीडब्ल्यूडी तिराहा → जीआईसी → हथौड़ा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
बरेली मोड़ से बस स्टैण्ड की ओर आने वाले वाहन
बरेली मोड़ से राजघाट → कैरूगंज → पक्का पुल से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
> प्रतिबंधित मार्ग: राजघाट से कन्नौजिया, कच्चा कटरा, मालखाना मोड़, बेरी तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
निगोही की ओर से आने वाले वाहन
सभी छोटे व भारी वाहन सुबह 6:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक गदियाना चुंगी पर रोके जाएंगे।
पुवायां की ओर से आने वाले वाहन
सभी छोटे व भारी वाहन सुबह 6:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रामनगर तिराहे पर रोके जाएंगे।
छोटे वाहन रामनगर → डिपो मोड़ होकर निकलेंगे।
ऑटो/टैम्पो/मैजिक का संचालन हथौड़ा चौक → रामनगर तिराहा → पंचपीर तिराहा से होगा।
मोहम्मदी/सीतापुर की ओर से आने वाले वाहन
सभी वाहन हथौड़ा चौराहा पर रोके जाएंगे।
🚌 बस संचालन व्यवस्था
रोडवेज बस स्टैण्ड से बसों का संचालन सुबह 5:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बंद रहेगा।
मोहम्मदी/लखीमपुर खीरी/सीतापुर की ओर जाने वाली बसें
सुबह 6:00 बजे से 3:00 बजे तक हथौड़ा चौराहे से संचालित होंगी।
बरेली/फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली बसें
सुबह 6:00 बजे से 3:00 बजे तक बरेली मोड़ से संचालित होंगी।
पुवायां/मैलानी/बंडा/पूरनपुर की ओर जाने वाली बसें
सुबह 6:00 बजे से 3:00 बजे तक रामनगर तिराहे से संचालित होंगी।
हरदोई की ओर जाने वाली प्राइवेट बसें
सुबह 6:00 बजे से 3:00 बजे तक हरदोई चौराहा से संचालित होंगी।
🚛 भारी वाहन प्रतिबंध
बजाज एनर्जी कोयले की गाड़ियाँ व ट्रक
सुबह 5:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नगर क्षेत्र में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
संजय खाद्य के सभी ट्रक
सुबह 5:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नगर क्षेत्र में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
हथौड़ा चौराहा से हरदोई चौराहा तक
भारी वाहनों (रोडवेज बसों को छोड़कर) का आवागमन सुबह 6:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments