✍️ ब्यूरो चीफ – अमित गुप्ता | रिपोर्ट – सुधीर सिंह कुंभाणी
सकरन (सीतापुर)।
भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात ग्राम पंचायत पटना एक बार फिर सुर्खियों में है। पंचायत में बनवाए गए मानकविहीन सोकपिट बिना ढक्कन के खुले पड़े हैं, जिनमें गिरकर आए दिन मासूम बच्चे घायल हो रहे हैं।
ग्रामीण अजमतुल, निसार, इस्तियाक, इसरार, छोटेलाल, विनोद और सुभाष का कहना है कि ग्राम पंचायत में ढेरों काम मानक के विपरीत कराए गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कभी कार्रवाई नहीं की। इससे साफ जाहिर होता है कि ग्राम प्रधान विकास निधि को लूटने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा और अधिकारी भी आँख मूंदे बैठे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments