शाहजहाँपुर, 15 सितम्बर 2025।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विगत माह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और सड़क दुर्घटनाएं कम करने व यातायात को सुगम बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
डीएम ने मॉडल सेफ रोड के रूप में चिन्हित सीतापुर–बरेली मार्ग (एनएच-30) पर अवैध कट बंद कराने, संकेतक लगाने, पॉटहोल मरम्मत और साइनेज कार्य को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के लिए एनएचएआई अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि जिन दुर्घटनाओं में तीन या उससे अधिक लोगों की मृत्यु होती है, उनकी समीक्षा संबंधित उप जिलाधिकारी, एआरटीओ, पुलिस एवं निर्माण संस्था के प्रतिनिधि द्वारा मौके पर जाकर की जाए और विस्तृत रिपोर्ट हर माह समिति को दी जाए।
डीएम ने निर्देश दिया कि 1 अक्टूबर से मुख्य मार्गों पर कोई गोवंश विचरण करता न दिखे, अन्यथा संबंधित खंड विकास अधिकारी पर कार्रवाई होगी।
कचहरी चौराहे से कलेक्ट्रेट तक मुख्य मार्ग पर भैंस मिलने पर स्वामी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
उन्होंने यह भी कहा कि पशु घायल होने पर 1962 हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क कर उपचार कराया जाए।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार “सड़क सुरक्षा मित्र” बनाने के लिए भी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments