Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना कलान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वांछित वारंटी गिरफ्तार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहांपुर पुलिस ने वांछित वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में, थाना कलान प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है—

  1. रामवीर पुत्र गिरवर (57 वर्ष) निवासी ग्राम सथरा धर्मपुर, थाना कलान।

    • वाद संख्या: 180/18
    • धारा: 138(1) ईसी एक्ट
    • न्यायालय: अपर सत्र न्यायालय, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट, शाहजहांपुर
  2. रघुराई राठौर पुत्र श्यामलाल (60 वर्ष) निवासी ग्राम विक्रमपुर, थाना कलान।

    • वाद संख्या: 209/2022
    • धारा: 60(2) आबकारी अधिनियम
    • न्यायालय: न्यायिक मजिस्ट्रेट, जलालाबाद, शाहजहांपुर
  3. राकेश पुत्र चन्द्रपाल यादव (60 वर्ष) निवासी ग्राम सथरा, थाना कलान।

    • वाद संख्या: 460/2024, मु.अ.सं. 144/98
    • धारा: 336/323/504/506

गिरफ्तारी अलग-अलग समय और स्थानों पर की गई। सभी आरोपियों को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उ0नि0 मनीष कुमार
  • उ0नि0 रामकुमार शर्मा
  • उ0नि0 मनोज कुमार उपाध्याय
  • हे0का0 269 मनोज कुमार
  • का0 1283 प्रदीप कुमार
    (थाना कलान, जनपद शाहजहांपुर)

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments