ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता के साथ सुधीर सिंह कुम्भाणी की रिपोर्ट
सकरन (सीतापुर): "हो बाबासाहेब के मान पर चर्चा, अब घर-घर पहुंचे पीडीए पर्चा" कार्यक्रम के तहत इंडी अलायन्स ने बाढ़ प्रभावित गाँवों में चौपाल बैठकें आयोजित कीं।
इस दौरान विधानसभा बिसवां से सपा प्रत्याशी रहे अफजाल कौसर ने ब्लॉक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सुशील राज की अगुवाई में मुर्थना, बेलवा बसहिया, नक़ईला, कुचलैया, रउवापुर नेवादा और ताजपुर सहित कई गाँवों का दौरा किया।
🔹 चौपाल बैठकों में पीडीए की नीतियों का प्रचार करते हुए बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात की गई।
🔹 पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों और बेरोजगारों को एकजुट होकर पीडीए को मजबूत बनाने की अपील की गई।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मूर्तिजा अली अंसारी, डॉ. शाहिद, मो. शौकत, राम मिलन यादव, लवकुश राज, जाबिर, सलीम, सरोज सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments